मप्र में खिली धूप ने दिलाई ठंड से राहत

भोपाल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार की सुबह से धूप खिली है, जो ठंड से राहत देने वाली रही।

राज्य में उत्तरी हवाओं का असर कम होने से रविवार की सुबह ठंड बीते दिनों के मुकाबले कुछ कम रही। वहीं मौसम साफ होने के साथ खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। राज्य में दतिया सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा।

यहां रविवार की सुबह से सर्द हवाओं का असर भी कम रहा। भोपाल और इंदौर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 5.4 डिग्री और जबलपुर का 12़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25़.1 डिग्री, इंदौर का 27.2 डिग्री, ग्वालियर का 23 डिग्री और जबलपुर का 24़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493