भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ प्रभात फेरियां निकाली गई और रंगारंग कार्यक्रमों का दौर जारी है।
राजधानी के लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
राज्य में गणतंत्र दिवस की सुबह से ही आजादी के तराने गूंजने लगे तो तमाम संस्थाओं में ध्वजारोहण कर देश की आजादी में अपना बलिदान देने वालों को याद किया गया। राजधानी के लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली।
इसी तरह इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, सहित अन्य स्थानों पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं। 27 जिला मुख्यालयों पर राज्य सरकार के मंत्रियों ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, वहीं 23 जिला मुख्यालयों पर जिला पंचायत अध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया।
प्रदेश गणतंत्र दिवस के तहत रंगारंग कार्यक्रमों का दौर जारी हैं। तमाम सरकारी, सार्वजनिक व निजी संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया और मिठाई का वितरण किया गया।
dharmpath.com dharmpath