भोपाल, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार को निकली तेज धूप के साथ गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान भी बढ़ सकता है।
राज्य में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री, इंदौर का 16.6 डिग्री, ग्वालियर का 12.3 डिग्री और जबलपुर का 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, इंदौर का 33.5 डिग्री, ग्वालियर का 32.3 डिग्री और जबलपुर का 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath