मप्र में गर्मी बढ़ी, लू चलने की संभावना

भोपाल, 26 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से मौसम का मिजाज तल्ख रहा। राज्य में दमोह सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।

राज्य में धीरे धीरे गर्मी का असर बढ़ रहा है। रविवार की सुबह से ही धूप ने चुभन पैदा कर दी, दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज हो गई। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में दमोह सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, शहडोल संभागों के अलावा छतरपुर, सागर, दमोह, रतलाम व खरगौन में लू चल सकती है।

राज्य में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18.5 डिग्री, ग्वालियर का 18.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493