भोपाल, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर शुक्रवार को गर्मी व उमस एक बार फिर बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में मौसम का रुख बदलने और बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम की तल्खी कम हो सकती है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षेाभ सक्रिय है, जिससे वहां का मौसम भी बदला है। इसका असर आगामी दिनों में राज्य में भी नजर आ सकता है। बादल छा सकते हैं और बौछारें पड़ सकती हैं।
राज्य के तापमान में उछाल का क्रम बना हुआ है। भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री, इंदौर का 17.7 डिग्री, ग्वालियर का 17.4 डिग्री और जबलपुर का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री, इंदौर का 33 डिग्री, ग्वालियर का 30.2 डिग्री और जबलपुर का 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath