भोपाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह से ही गर्मी परेशान कर देने वाली रही। मौसम विभाग ने मौसम के शुष्क रहने तथा लू का असर बने रहने की संभावना जताई है।
भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, इंदौर का 20.4 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का 25 सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री, इंदौर का 37.5 डिग्री, ग्वालियर का 41 डिग्री और जबलपुर का 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath