भोपाल, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे गुरुवार को गर्मी का असर बढ़ गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि ग्वालियर व चंबल संभाग में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री, इंदौर का 19.5 डिग्री, ग्वालियर का 17.8 डिग्री और जबलपुर का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भोपाल का बुधवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री, इंदौर का 37.2 डिग्री, ग्वालियर का 38.2 डिग्री और जबलपुर का 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath