मप्र में गर्मी से मिली राहत

भोपाल, 30 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नमी का असर बढ़ने से राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को लोगों को गर्मी से राहत है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछार पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार सुबह से चल रही हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है, धूप खिली होने से उमस का असर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, नमी बढ़ने से राज्य के मौसम में बदलाव आया है, बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर हवाओं के बीच बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है, कई स्थानों पर तो तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर संभागों के अलावा रायसेन, कटनी, भिंड, विदिशा, जबलपुर, मंडला में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं तो टीकमगढ़, अशोक नगर, सागर, दमोह, छतरपुर, विदिशा, पन्ना व होशंगाबाद में ओलावृष्टि हो सकती है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव से गर्मी से राहत है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 34.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493