भोपाल, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से दो हजार रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कृषि उत्पादकता प्रोत्साहन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जिसे इस योजनांतर्गत 200 रुपये की प्रोत्साहन राशि जोड़कर 2000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसी तरह अगले वर्ष धान में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि देंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि रबी 2016-17 में समर्थन मूल्य पर 67़25 लाख मैट्रिक टन गेहूं का ई-उपार्जन किया गया। इसमें 7़38 लाख किसानों को 1340 करोड़ रुपये का भुगतान होगा। इसी तरह खरीफ 2017 में समर्थन मूल्य पर 16़ 59 लाख मैट्रिक टन धान ई-उपार्जन किया गया, जिसका 2़ 83 लाख किसानों को 330 करोड़ रुपये का भुगतान होगा।
dharmpath.com dharmpath