राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दिन में धूप सताती है, तो रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार को मौसम साफ होने से तेज धूप है, जो चुभन बढ़ाने वाली है।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। दमोह में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि राज्य के पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है।
राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.5 डिग्री, ग्वालियर का 19.5 डिग्री और जबलपुर का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35.6 डिग्री, ग्वालियर का 37.5 डिग्री और जबलपुर का 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath