मप्र में छात्रों को अप्रैल तक मिल जाएंगे स्मार्ट फोन

भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों को 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति पर स्मार्ट फोन देने की योजना के तहत दो शैक्षणिक सत्र के छात्रों को अप्रैल माह तक स्मार्ट फोन उपलब्ध करा दिए जाएं। यह निर्देश यहां बुधवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने दिए।

स्मार्ट फोन खरीदी के लिए आयोजित की गई बैठक में गुप्ता ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2014-15 एवं 2015-16 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों को अप्रैल माह तक स्मार्ट फोन उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही सत्र 2016-17 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए भी स्मार्ट फोन खरीदने की प्रक्रिया अभी पूरी करें।

गुप्ता ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ अच्छी क्वालिटी के स्मार्ट फोन खरीदे जाएं। तीन शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों के लिए लगभग चार लाख 50 हजार स्मार्ट फोन खरीदे जाने हैं। कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति होने पर ही विद्यार्थी को फोन दिए जाएंगे।

इस बैठक में उपस्थित उच्च एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि अच्छी कंपनी और जिनके सर्विस सेंटर प्रदेश में हों, उनके स्मार्ट फोन खरीदे जाएं। बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव मनीष रस्तोगी एवं उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त उमाकांत उमराव भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493