मप्र में छाने लगी है धुंध

भोपाल, 11 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह ठंड का असर रहा, वहीं कई स्थानों पर हल्की धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के साथ सुबह हल्की धुंध छाने की संभावना जताई है।

राज्य में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह हल्की धुंध छाई रही, तो दिन चढ़ने के साथ धूप निकली। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते रीवा, शहडोल, होशंगाबाद व चंबल संभाग में तापमान सामान्य से कम रहा, जिससे इन हिस्सों में ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान चंबल, रीवा संभाग के अलावा ग्वालियर, दतिया, छतरपुर और पन्ना जिलों में हल्की धुंध छा सकती है।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, इंदौर का 13.5 डिग्री, ग्वालियर का 12.8 डिग्री और जबलपुर का 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, इंदौर का 31.2 डिग्री, ग्वालियर का 33.4 डिग्री और जबलपुर का 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493