मप्र में ट्रेन से उतरी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इटारसी रेलवे स्टेशन से कुछ आगे ट्रेन धीमी होने पर उतरी एक महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक, सतना निवासी एक महिला नागपुर से इलाज कराकर सोमवार की रात एपी एक्सप्रेस से लौट रही थी। साथ में उसका देवर भी था। महिला को इटारसी स्टेशन पर उतरना था। सामान्य श्रेणी के डिब्बे में यात्रा कर रही इस महिला को कुछ यात्रियों ने गुमराह किया कि यह गाड़ी इटारसी में नहीं रुकती, मगर स्टेशन से पहले आउटर सिग्नल पर गाड़ी धीमी होते ही उतर जाना।

गाड़ी की गति धीमी होने पर महिला का देवर तो उतर गया, मगर वह नहीं उतर पाई। कुछ देर बाद गाड़ी फिर धीमी हुई तो युवती भी उतर गई, मगर वह अपने देवर से काफी दूर थी और अंधेरा होने के कारण दोनों में संपर्क नहीं हो पाया।

जीआरपी के अनुसार, ट्रेन से उतरते ही महिला को रेलवे लाइन के करीब तीन युवक मिले। तीनों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। कुछ देर बाद जब उसे देवर मिला तो उसे आपबीती सुनाई। बाद में महिला ने अपने देवर के साथ इटारसी के जीआरपी थाने पहुंचकर वारदात की शिकायत दर्ज कराई।

भोपाल के पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अवधेश गोस्वामी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर कई स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493