मप्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 6 की मौत

सतना, 6 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले से शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार धारकुंडी थाना क्षेत्र के हलावन गांव में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मारकुंडी से सत्यनारायण द्विवेदी का परिवार वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने आया था, जो शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर लौट रहा था। धारकुंड घाट के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मय ट्रॉली खाई में जा गिरा, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493