मप्र में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार को चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कोहरा छाने का अनुमान जताया है।

राज्य में रविवार को सर्द हवाओं का जोर बना हुआ, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं, आसमान साफ हाने से धूप खिली है, जो ठंड से राहत दिलाने वाली है। मौसम में आए बदलाव की वजह कश्मीर में हुई बर्फबारी बताई जा रही है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ठंड का असर बढ़ने के साथ तापमान में और गिरावट आ सकती है और कोहरा भी छा सकता है।

इस बीच राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 8.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 7.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493