मप्र में ठंड का जोर बढ़ा

भोपाल, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को ठंड बढ़ गई, लेकिन साथ ही खिली धूप ठंड से राहत दे रही है।

भोपाल, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को ठंड बढ़ गई, लेकिन साथ ही खिली धूप ठंड से राहत दे रही है।

राज्य में हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। मंगलवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है, ठंड का जोर बढ़ने के बीच खिली धूप सुकून देने वाली है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मंडला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.2, ग्वालियर का 8.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 28 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493