मप्र में ठंड का बढ़ा असर

भोपाल, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह ठंड का अहसास कराने वाली रही।

राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ चला है। रविवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है जो ठंड से राहत देने वाली है। मौसम में आए बदलाव के चलते राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रात में जहां ठंड बढ़ जाती है, वहीं दिन में तेज धूप चुभन पैदा करने वाली होती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.2, ग्वालियर का 10.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493