भोपाल, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान देर रात व सुबह के समय कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई है।

कोहरा होने की वजह से गुरुवार को दिल्ली से आने वाली अधिकांश रेलगाड़ियां पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं।
बीते 24 घंटे के दौरान कई स्थानों में ठंड का जोर बढ़ा है। राज्य में सबसे ठंडा दमोह रहा, जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कोहरे का असर बना रहेगा।
राज्य के तापमान में बदलाव जारी है। भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, इंदौर का 10.9 डिग्री, ग्वालियर का 10.5 डिग्री और जबलपुर का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री, इंदौर का 28 डिग्री, ग्वालियर का 20.4 डिग्री और जबलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath