भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह ठिठुरन भरी रही।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में धुंध और कोहरे का असर रहने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार की सुबह कोहरा और हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन बरकरार रखी। वहीं कई स्थानों पर खिली धूप ने राहत दिलाई।
कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते मौसम मे बदलाव आया है लेकिन कई स्थानों पर तापमान सामान्य से भी कम हो गया।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा संभाग के अलावा ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर व पन्ना में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
राज्य में तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.5,डिग्री ग्वालियर का 10.6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं श्निवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.3 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 25 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath