भोपाल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह ठिठुरन का असर बना रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कोहरा छाने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीते दो दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम के मिजाज में बदलाव लाया है। सोमवार सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए रहे, तो हवाओं ने ठिठुरन बनाए रखी, वहीं बादलों के बीच से झांकती धूप ने ठंड से राहत दिलाई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छा सकता है और बौछारें पड़ सकती हैं।
राज्य में ठंड का असर बना हुआ है। सोमवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, इंदौर का 14 डिग्री, ग्वालियर का 11.4 डिग्री और जबलपुर का 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, इंदौर का 26.8 डिग्री, ग्वालियर का 25.4 डिग्री और जबलपुर का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath