भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों के तापमान बढ़ने से मंगलवार सुबह ठंड का असर कम रहा।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कोहरा व धुंध छाने की संभावना जताई है।
राज्य मे मंगलवार की सुबह से मौसम साफ होने के साथ चटख धूप खिली, इसके चलते ठंड का असर कम रहा। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में उछाल आया और ठिठुरन कम हो गई।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने जबकि शेष हिस्से में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 10.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27़1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath