मप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

भोपाल, 12 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को तेज धूप निकली हुई है जिसके कारण उमस बढ़ गई है।

राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम साफ होने के साथ तेज धूप ने गर्मी और उमस बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की दिशा में लगातार बदलाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं तेज धूप निकली है। इसके चलते तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, इंदौर का 19.2 डिग्री, ग्वालियर का 23 डिग्री और जबलपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

वहीं, मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, इंदौर का 29.6 डिग्री, ग्वालियर का भी 29.6 डिग्री और जबलपुर का 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493