भोपाल, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ व तेज धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राज्य में मंगलवार को तेज गर्मी रही। तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में मंडला और खजुराहो सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।
राज्य मे गर्मी का असर बना हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18.4 ग्वालियर का 18.6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.5 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 37.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath