मप्र में तेज धूप, ठिठुरन बरकरार

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शीतलहर के साथ कोहरे का असर बने रहने की आशंका जताई है।

राज्य में कोहरा कम हो गया है, लेकिन शीतलहर का असर बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, शहडोल संभाग के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर आदि जगहों पर कोहरा छाने के साथ रतलाम, गुना, ग्वालियर व शाजापुर में पाला भी पड़ सकता है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, इंदौर में आठ डिग्री, ग्वालियर में 4.5 डिग्री तथा जबलपुर में नौ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री, इंदौर में 21.2 डिग्री, ग्वालियर में 19.9 डिग्री तथा जबलपुर में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493