मप्र में तेज धूप से चुभन का अहसास

भोपाल, 16 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से गर्मी का मिजाज तीखा है। तेज धूप चुभन का अहसास करा रही है। आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को मौसम साफ होने से तेज धूप निकली हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में बढोत्तरी भी दर्ज की गई है। खरगोन व नौगांव में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पूवरेत्तर भारत में उत्तर-दक्षिण एक टर्फ (द्रोणिका) रेखा फैली है, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ने की संभावना है। इसके चलते ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया आदि स्थानों पर चमक-गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24, ग्वालियर का 24 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 41़.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493