मप्र में तेज धूप

भोपाल, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ और तेज धूप है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार को तेज धूप होने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। बीते दो दिनों से बारिश का दौर कमजोर पड़ने से तापमान में उछाल आया है और गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने रीवा, जबलपुर, सागर संभाग के अलावा डिंडोरी, होशंगाबाद, रायसेन, हरदा, बैतूल सहित कई स्थानों पर आगामी 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना और पन्ना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राज्य के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, इंदौर का 23 डिग्री, ग्वालियर का 27.4 डिग्री और जबलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, इंदौर का 31.5 डिग्री, ग्वालियर का 36.8 डिग्री और जबलपुर का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493