राज्य में शुक्रवार को धूप चुभन पैदा करने वाली है। आसमान एकदम साफ होने से गर्मी का असर भी बढ़ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बादल छाने और बूंदाबांदी होने से तापमान में मामूली गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
राज्य के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, इंदौर का 20 डिग्री, ग्वालियर का 14.4 डिग्री और जबलपुर का 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, इंदौर का 32.6 डिग्री, ग्वालियर का 34.4 डिग्री और जबलपुर का 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath