भोपाल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार को तेज धूप खिली हुई है, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर लू चलने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने अगले अगले 24 घंटों के दौरान रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, खरगोन व दतिया आदि स्थानों पर लू चलने का अनुमान जताया है।
भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, इंदौर का 21.4 डिग्री, ग्वालियर का 19.6 डिग्री और जबलपुर का 23 डिग्री दर्ज किया गया।
इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री, इंदौर का 37.1 डिग्री, ग्वालियर का 40.2 डिग्री और जबलपुर का 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath