मप्र में तैनात होंगी सुरक्षा बलों की 650 कंपनियां

भोपाल, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बल की 650 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी़ एल.कांता राव ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्र, मतदान कर्मी, मतदान में उपयोग होने वाली सामग्री की सुरक्षा एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि राज्य में 650 केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां तैनात होंगी। राज्य की सीमा पर अवैध शराब, अवैध हथियार एवं असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, एरिया डोमिनेशन, बॉर्डर पेट्रोलिंग एवं मतदाताओं में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग के लिए भी केंद्रीय सुरक्षा बल का उपयोग किया जाएगा।

विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के प्रारंभिक चरण से ही तकनीक का समुचित उपयोग किया जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन के दौरान 20 प्रतिशत यानी लगभग 14,000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग या सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी। इससे मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पर होने वाली गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

कांता राव ने बताया कि विधानसभा चुनाव में 198 सामान्य प्रेक्षक, 53 पुलिस प्रेक्षक, 127 व्यय प्रेक्षक और 2 सुगम्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सामान्य और पुलिस प्रेक्षक अनिवार्य रूप से 9 नवंबर तक पदस्थ स्थानों पर पहुंच जाएंगे। व्यय प्रेक्षक दो नवंबर को ही कार्यस्थल पर पहुंच चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493