मप्र में दक्षिणी हवाओं ने तपन बढ़ाई

भोपाल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर भी सोमवार को मौसम शुष्क है और तपन व उमस का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग वातावरण में तपन और उमस की वजह दक्षिण दिशा से आ रही हवाओं को बता रहा है। इसके चलते तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। कई स्थानों पर तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी मौसम के तेवर तल्ख बने रहने का अनुमान जताया है।

राज्य की राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री, इंदौर का 19.5 डिग्री, ग्वालियर का 20.4 डिग्री और जबलपुर का 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रविवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, इंदौर का 34.8 डिग्री, ग्वालियर का 39.2 डिग्री और जबलपुर का 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493