मप्र में दबंगों ने महिला को जिंदा जलाया, मौत

सतना, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में आपसी विवाद के चलते दबंगों ने दलित महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नागौद थाने के गिजारा ग्राम में सोमवार देर रात दलित महिला अनुराधा अहिरवार (34) को दबंगो ने जिदा जला दिया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गांव में खेत की जमीन को लेकर अनुराधा का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया की दबंगों ने पहले महिला के खेत में तोड़फोड़ की और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर महिला का आग के हवाले कर दिया।

गंभीर रूप से झुलसी महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

नागौद थाने प्रभारी मनोज सोनी ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, “महिला की मौत हो गई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493