मप्र में देर रात तक चला चंद्रमा के दीदार का दौर

भोपाल, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी से लेकर गांव-कस्बों तक शनिवार की रात को हर तरफ करवाचौथ के रंग बिखरे रहे। घरों की छत से लेकर विविध धार्मिक स्थलों पर युगलों का जमावड़ा रहा। देर रात तक हाथ में छलनी और पूजा की थाली थामें महिलाएं चांद का दीदार करती नजर आईं।

महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। ब्यूटी पार्लरों में सजने-संवरने पहुंची महिलाओं की खासी भीड़ रही तो दूसरी ओर पति अपनी पत्नी के लिए आभूषण से लेकर साड़ी और दीगर परिधानों की खरीदी में व्यस्त रहे।

मुाख्यमंत्री आवास पर भी करवाचौथ के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने चांद की पूजा के बाद अपने पति को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। छलनी में चांद के साथ पति को भी निहारा।

बुंदेलखंड के व्यवसायी विजय सोनी ने अपनी पत्नी मुक्ता सोनी के साथ भोपाल में करवाचौथ मनाया। विजय का कहना है कि यह पति-पत्नी के प्रेम का पर्व है। पत्नी अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना करती है लिहाजा पति को भी इस मौके पर पत्नी के साथ होना ही चाहिए।

वहीं, कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचे पति-पत्नी ने पूजा अर्चना की और जीवन के सुखमय की कामना की। कई स्थानों पर सामूहिक तौर करवा चौथ मनाया गया।

राजधानी की तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी करवाचौथ पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा। शााम को चांद के दर्षन के बाद पति की दीर्घायु की मंगल कामना की और पारंपरिक परंपराओं का निर्वहन कर व्रत तोड़ा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493