भोपाल 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में धान खरीदी की तारीख में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब धान खरीद 19 और 25 जनवरी तक होगी।
भोपाल 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में धान खरीदी की तारीख में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब धान खरीद 19 और 25 जनवरी तक होगी।
आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, धान उपार्जन (खरीदी) की तिथियों में वृद्धि की गई है। यह वृद्धि प्रदेश के कुछ जिलों से प्राप्त मांग और अभी तक उपार्जन केन्द्रों पर धान की आवक को देखते हुए की गई है।
ब्यौरे के अनुसार, अभी तक धान उपार्जन की अंतिम तिथि 15 जनवरी थी। अब दमोह, बैतूल, पन्ना, सिगरौली, मण्डला, अनूपपुर, जबलपुर, उमरिया और सतना में 19 जनवरी तक और सिवनी, रीवा, बालाघाट तथा कटनी में 25 जनवरी तक किसानों से धान उपाíजत किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath