मप्र में धूप की तेजी बढ़ी

भोपाल, 22 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह तेज धूप निकली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही, जिससे उमस महसूस हुई। वहीं, बीच-बीच में चलने वाली हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी भी अपना असर दिखा रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हवाओं के चलने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। बुधवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493