मप्र में धूप खिली

भोपाल, 15 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह धूप खिली रही, जिसने ठंड से राहत दिलाई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के साथ रात व सुबह धुंध छाने की संभावना जताई है।

राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, हवाओं में घुली ठंडक ठिठुरन का अहसास करा रही है। मंगलवार को सुबह से आसमान साफ होने से धूप खिली है, जो ठंड से राहत दिला रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले ठंड का असर कहीं ज्यादा है और न्यूनतम तापमान भी पिछले वर्ष की तुलना में चार से पांच डिग्री तक कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों मे राज्य के कई हिस्सों में धुंध छाने के साथ ठंड में इजाफा हो सकता है।

राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.4 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर का 13 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.8 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28़1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493