मप्र में धूप खिली

भोपाल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह धूप खिली हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान सुबह और देर रात को धुंध छाने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर की ओर से आ रही नमी के चलते राज्य के तापमान में गिरावट नहीं आ रही। रात और सुबह के समय तो ठंड का असर रहता है, लेकिन दिन में धूप चुभन पैदा करती है।

बुधवार की सुबह भी धुंध छाई रही और ठंड का असर बना रहा, मगर दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश बढ़ गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में देर रात और सुबह के समय धुंध छाने के साथ मौसम शुष्क रह सकता है।

राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान बैतूल, मंडला, उमरिया सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 12 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.1 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493