मप्र में धूप खिली

भोपाल, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह खिली धूप ने ठंड से राहत दी।

भोपाल, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह खिली धूप ने ठंड से राहत दी।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठंड का कहर बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह ठिठुरन भरी रही, आसमान साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई, मगर कई हिस्सों में धुंध छाने से यातायात की रफ्तार पर असर पड़ा। राज्य के शहडोल, सागर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। इन दिनों हवाओं के रुख में आए बदलाव से रात और सुबह के समय ठंड अपना असर दिखा रही है तो दोपहर में धूप की तल्खी बढ़ जाती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर बढ़ सकता है, साथ ही तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 7.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493