मप्र में धूप खिली

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह धूप खिली रही।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

राज्य में सेामवार की सुबह मौसम साफ होने से खिली धूप के कारण ठिठुरन कम रही। वहीं सर्द हवाओं का जोर भी कम रहा। मौसम में जारी बदलाव के चलते रातें ठंडी हो रही हैं तो दिन में धूप की तेजी चुभन भी पैदा कर देती है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठंड के तेवर फिर तल्ख होने की संभावना जताई है। कोहरे का असर बढ़ सकता है तो बैतूल में शीतलहर चल सकती है। वहीं रायसेन, नरसिंहपुर, श्योपुर, जबलपुर, बालाघाट आदि जिलों में ठंड रह सकती है।

राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 10.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 9़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25़1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493