भोपाल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।
राज्य में गुरुवार सुबह मौसम साफ होने के साथ तेज धूप खिली रही, जिससे ठंड का असर कम रहा। मौसम में आए बदलाव से यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, इंदौर का 13.4 डिग्री, ग्वालियर का 10.4 डिग्री और जबलपुर का 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, इंदौर का 31.6 डिग्री, ग्वालियर का 27.3 डिग्री और जबलपुर का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath