भोपाल, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं जताए हैं। हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने का अनुमान है।
राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान रीवा, खजुराहो व नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, इंदौर का 19.8 डिग्री, ग्वालियर का 29.8 डिग्री और जबलपुर का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री, इंदौर का 37़ 1 डिग्री, ग्वालियर का 41.3 डिग्री और जबलपुर का 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath