भोपाल, 10 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार को तेज धूप खिली हुई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार सुबह से ही खिली धूप के साथ बढ़ी उमस ने परेशान कर दिया। बीती रात को राजधानी सहित कई स्थानों पर बारिश हुई, जिसने उमस और बढ़ा दी है। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर व शहडोल संभागों के अलावा कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath