मप्र में धूप खिली

भोपाल, 17 नवंबर (ंआईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से धूप खिली हुई है।

भोपाल, 17 नवंबर (ंआईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से धूप खिली हुई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार को मौसम साफ है, ठंड का असर कम है। तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के चलते तापमान में उछाल आया है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और शहडोल संभागों के कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा हवाओं का रुख बदलने से ठंड का असर भी बढ़ सकता है।

राज्य के तापमान में बदलाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 13.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493