मप्र में धूप खिली

भोपाल, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से खिली धूप ने मौसम सुहावना बना दिया है।

भोपाल, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से खिली धूप ने मौसम सुहावना बना दिया है।

राज्य में गुरुवार सुबह मौसम साफ और हवाएं चलने से ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं खिली धूप ठंड से तो राहत दे ही रही है, साथ में मौसम भी सुहावना हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास और नीचे पहुंच गया है। राज्य में गुरुवार की सुबह धुंध का भी असर रहा।

मौसम में बदलाव के साथ तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, इंदौर का 15.8 डिग्री, ग्वालियर का 8.2 डिग्री और जबलपुर का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, इंदौर का 26.8 डिग्री, ग्वालियर का 27.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493