Monday , 6 May 2024

Home » भारत » मप्र में धूप खिली

मप्र में धूप खिली

भोपाल, 15 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों में हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से धूप खिली है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

भोपाल, 15 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों में हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से धूप खिली है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव के बाद एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी पड़े। शुक्रवार की सुबह से चल रही धीमी गति की हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। वहीं मौसम साफ होने से खिली धूप राहत देने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, “हिमालय क्षेत्र में हुई बारिश का असर राज्य में भी पड़ा है। वहीं, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना है।”

मौसम में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना बन गई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.6, ग्वालियर का 14 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 16.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31़ 1 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 27.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32़ 1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मप्र में धूप खिली Reviewed by on . भोपाल, 15 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों में हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से धूप खिली है जिससे भोपाल, 15 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों में हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से धूप खिली है जिससे Rating:
scroll to top