भोपाल, 7 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को आसमान साफ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज व चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में मौसम में आए बदलाव से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21़ 3 डिग्री, इंदौर का 20़ 3 डिग्री, ग्वालियर का 24.9 डिग्री और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, इंदौर का 29.3 डिग्री, ग्वालियर का 33.4 डिग्री और जबलपुर का 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath