भोपाल, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ और धूप खिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को बौछारें पड़ने से बुधवार सुबह कुछ राहत भरी रही, लेकिन धूप खिली होने से दिन चढ़ने के साथ गर्मी व उमस का असर बढ़ गया है।
राज्य में भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, इंदौर का 20 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री, इंदौर का 30.4 डिग्री, ग्वालियर का 35.2 डिग्री और जबलपुर का 32.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath