मप्र में धूप ने ठंड से राहत दिलाई

भोपाल, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह भी ठंड का असर बना रहा, हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन बढ़ाई। वहीं आसमान साफ होने से खिली धूप सुहावनी लगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में हवाओं के रुख के साथ मौसम में भी बदलाव आ रहा है। कोहरा व शीतलहर का असर गुरुवार सुबह कई हिस्सों में बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 8.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 28.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493