भोपाल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह शीतलहर के बीच खिली धूप राहत देने वाली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान शीतलहर जारी रहने और कोहरा छाने तथा पाला पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य की राजधानी भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, इंदौर का 7.8 डिग्री, ग्वालियर का 3.4 डिग्री और जबलपुर का 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री, इंदौर का 21.5 डिग्री, ग्वालियर का 21 डिग्री और जबलपुर का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath