मप्र में धूल भरी आंधी चलने के आसार

भोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने और लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है।

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान सतना, उमरिया, टीकमगढ़, शिवपुरी और ग्वालियर में दिन के साथ रातें भी गर्म रहीं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान रीवा, शहडोल संभाग के अलावा कटनी, जबलपुर व पन्ना में धूल भरी आंधी के साथ बदली छाने का अनुमान जताया है। ग्वालियर संभाग, रीवा व छतरपुर जिलों में भी लू चलने का अनुमान है।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री, इंदौर का 20.8 डिग्री, ग्वालियर का 28.1 डिग्री और जबलपुर का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री, इंदौर का 37.6 डिग्री, ग्वालियर का 43.7 डिग्री और जबलपुर का 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493