मप्र में धूल भरी आंधी चलने के आसार

भोपाल, 19 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में नमी का असर बढ़ने से गर्मी से राहत है, पर उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर लू और धूल भरी आंधी चलने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में नमी बढ़ने और बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, मगर उमस का असर बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बौछारें भी पड़ी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, होशंगाबाद, जबलपुर व शहडोल संभागों के अलावा सीधी, सिंगरौली व दमोह जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है, वहीं रीवा, छतरपुर व दमोह में लू चलने के आसार हैं।

राज्य के मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार की सुबह धूप की चुभन कम रही। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री, इंदौर का 26.5 डिग्री, ग्वालियर का 28.5 डिग्री और जबलपुर का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, इंदौर का 40.6 डिग्री, ग्वालियर का 41.1 डिग्री और जबलपुर का 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493